राष्ट्रपति 5

Congratulations – you have completed राष्ट्रपति 5. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1

निम्नांकित में कौनसा अधिकार राज्यपाल को नहीं है?

A
उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करना
B
मुख्यमंत्री की नियुक्ति करना 
C
राज्य की कार्यपालिका की शक्ति सीमा में किसी भी दोषसिद्ध व्यक्ति के दण्ड को क्षमा करना
D
मुख्यमंत्री की सलाह से अन्य मंत्रियों की नियुक्तियाँ
Question 1 Explanation: 
उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है लेकिन राष्ट्रपति द्वारा इस संबंध में राज्यपाल से परामर्श लिया जाता
Question 2

राजस्थान के राज्यपाल कुलाधिपति होते हैं?

A
सभी राज्य के विश्वविद्यालयों तथा राज्य में कार्यरत सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के
B
सभी राज्य विश्वविद्यालयों, राज्य में स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों तथा राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों के
C
सभी राज्य के विश्ववविद्यालयों के
D
सभी राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के
Question 2 Explanation: 
केन्द्रीय विश्वविद्यालयों को छोड़कर राज्यपाल राज्य में स्थित सभी विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति होता है तथा कुलपति की नियुक्ति भी राज्यपाल द्वारा ही की जाती है।
Question 3

भारत में राज्यों में संवैधानिक आपातकाल लगाने के लिए कौनसा अनुच्छेद है?

 
A
अनुच्छेद 359
B
अनुच्छेद 356
C
अनुच्छेद 357
D
अनुच्छेद 355
Question 3 Explanation: 
अनु. 356 के अनुसार यदि राज्यों में संवैधानिक तंत्र विफल हो जाता है तो राज्यपाल राष्ट्रपति को सूचित करके राज्य में संवैधानिक आपातकाल की घोषणा करवा सकता है।
Question 4

राज्य महाधिवक्ता व राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों

की नियुक्ति कौन करता है?

A
विधानसभाध्यक्ष
B
मुख्यमंत्री
C
मुख्य न्यायाधीश
D
राज्यपाल
Question 4 Explanation: 
अनु.-165 के अनुसार राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। वर्तमान में राज्य के महाधिवक्ता एम. एल. सिंघवी हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है लेकिन हटाने का अधिकार राष्ट्रपति के पास है।
Question 5

निम्नलिखित में से किस संविधान (संशोधन) अधिनियम में एक ही

व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल बनाने संबंधी

प्रावधान किया गया है?

A
चौबीसवें संशोधन में
B
चौथे संशाधन में
C
सातवें संशोधन में
D
ग्यारहवें संशोधन में
Question 5 Explanation: 
अनु.-153 के तहत प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा लेकिन 7 वें संविधान संशोधन 1956 में यह जोड़ा गया कि एक ही व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।
Question 6

राज्यपाल अपना त्यागपत्र किसे देता है ?

A
संसद को
B
मुख्यमंत्री को
C
प्रधानमंत्री को
D
राष्ट्रपति को
Question 6 Explanation: 
राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत तक पद पर रहता है। राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त होने के कारण वह केन्द्र के अभिकर्ता के रूप में भी कार्य करता है तथा अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को संबोधित कर देता है।
Question 7

1992 में राजस्थान में अनुच्छेद 356 के अन्तर्गत उद घोषणा के

समय निम्नाकित में से कौन राजस्थान का राज्यपाल था?

 
A
अंशुमान सिंह
B
रघुकुल तिलक
C
दरबारा सिंह
D
एम. चेन्नारेड्डी
Question 7 Explanation: 
1992 में विधानसभा में बहुमत सिद्ध न होने के कारण भैरोसिंह शेखावत सरकार को बर्खास्त किया गया था जिस समय राज्यपाल एम. चेन्नारेड्डी थे। इसी कारण राज्य में चौथा संवैधानिक आपातकाल लगाया गया तथा यह दिसम्बर 1992 से दिसम्बर 1993 तक रहा जो राजस्थान का सबसे लम्बा आपातकाल रहा।
Question 8

राज्यपाल “सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़ियां” के समान है यह कथन है?

 
A
जी.डी. तपासे
B
सरोजनी नायडू
C
धर्मवीर
D
श्री प्रकाश
Question 8 Explanation: 
यह कथन पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू ने कहे थे क्योंकि राज्यपाल राज्य का कार्यपालिका प्रमुख होते हुए भी, कार्यपालिका की संपूर्ण शक्तियों का प्रयोग नहीं करता वास्तविक रूप से मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है।
Question 9

राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन होता है?

A
राष्ट्रपति
B
उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश
C
लोकसभा अध्यक्ष
D
मुख्यमंत्री
Question 9 Explanation: 
अनु – 167 में राज्यपाल को जानकारी देने के संबंध में मुख्यमंत्री के कर्त्तव्यों का उल्लेख है। जिसके अनुसार राज्यपाल अगर चाहे तो विधायी कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री से ले सकता है।
Question 10

राज्यपाल को वेतन और भत्ता किस कोष से मिलता है?

A
राज्य की संचित निधि से
B
राज्य की आकस्मिक निधि से
C
भारत की संचित निधि से
D
राज्य और केन्द्र की संचित निधि से 50:50 के अनुपात में
Question 10 Explanation: 
राज्यपाल के वेतन, भत्तों, परिलब्धियों का निर्धारण संसद द्वारा किया जाता है तथा उनका वेतन राज्य की संचित निधि से दिया जाता है। दो राज्यों के राज्यपाल होने की दशा में वेतन भत्ते राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित किये जाते हैं।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 | Quiz 6 | Quiz 7 | Quiz 8 | Quiz 9 | Quiz 10 |

Other Post

Rajasthan GK

[pt_view id="dcd379es17"]

India GK

[pt_view id="6cb6250fcs"]

World GK

[pt_view id="4f201cdbig"]
[TheChamp-FB-Comments]
logo